मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वाडिया इंस्टीट्यूट में आयोजित ‘जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (Wadia Institute Climate Change): चुनौतियाँ और समाधान’ विषयक संगोष्ठी में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने जलवायु परिवर्तन को वैश्विक चुनौती बताते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।
हरियाली मिशन और जल शक्ति अभियान:
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ‘हरियाली मिशन’ के तहत लाखों पौधे रोपे जा रहे हैं। साथ ही, ‘जल शक्ति अभियान’ के माध्यम से 1000 गाँवों में तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।
स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी:
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी का गठन किया गया है, जिसने अब तक 5500 जलस्रोतों और 292 सहायक नदियों की पहचान कर उनके संरक्षण का कार्य किया है।
ग्रीन गेम्स और ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP): Wadia Institute Climate Change
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ‘ग्रीन गेम्स’ की थीम पर किया गया, जिसमें मेडल विजेताओं के नाम पर रुद्राक्ष के पौधे लगाकर ‘खेल वन’ स्थापित किया गया। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने GDP की तर्ज पर GEP (ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट) इंडेक्स तैयार कर जल, वन, भूमि और पर्वतों के पर्यावरणीय योगदान का आकलन किया है। Wadia Institute Climate Change
राज्य में ग्रीन ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए ‘नई सौर ऊर्जा नीति’ लागू की गई है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2027 तक 1400 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है। ‘पीएम सूर्यघर योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना’ के तहत सब्सिडी प्रदान कर लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Holi Gayan: स्वर्गीय चंद्र लाल साह की स्मृति में एकल होली गायन, सुरों और रंगों की छटा से सराबोर
वन संरक्षण में जनसहभागिता: Wadia Institute Climate Change
वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने वन संपदा के संरक्षण के लिए स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वनों में आग की घटनाओं को कम करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। Wadia Institute Climate Change
मुख्यमंत्री ने संगोष्ठी में उपस्थित वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और छात्रों से पर्यावरण संरक्षण के लिए नवाचार और अनुसंधान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, ताकि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना किया जा सके।