प्रो. कमल के. पांडे (Prof Kamal Pandey) बने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के नए प्राचार्य; शिक्षा, शोध और प्रशासन में चार दशकों से अधिक का अनुभव | उत्कृष्ट योगदान के लिए कई राष्ट्रीय सम्मान
बाजपुर, उत्तराखंड। शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का समर्पित अनुभव रखने वाले प्रोफेसर कमल के. पांडे (Prof Kamal Pandey) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) में प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया है। वर्तमान में वे उत्तराखंड राज्य के सबसे अनुभवी शिक्षाविदों में गिने जाते हैं।
प्रो. पांडे ने रसायन विज्ञान में एम.एससी. एवं पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। पिछले 43 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय प्रो. पांडे बीते 15 वर्षों से अधिक समय से प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। इनके पास 14 वर्षों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव भी है।
प्रशासनिक भूमिकाएं और योगदान Prof Kamal Pandey
प्रो. पांडे ने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलसचिव, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग में उपनिदेशक, तथा विभिन्न महाविद्यालयों में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। जैव प्रौद्योगिकी एवं संबद्ध विज्ञान विभाग के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने नये शैक्षणिक आयाम स्थापित किए।
कुलसचिव रहते हुए उनके प्रयास से कुमाऊं विश्वविद्यालय को U-SET परीक्षा के संचालन की मान्यता प्राप्त हुई, जिससे यह परीक्षा राज्य स्तर पर NET के समकक्ष बन गई।
सम्मान व पुरस्कार
प्रो. पांडे को अब तक कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है, जिनमें शामिल हैं:
-
उत्तराखंड विज्ञान पुरोधा सम्मान (2024)
-
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार (2021)
-
देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान (2022)
-
डॉ. भक्तिदर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार (2021)
-
प्राचार्य ऑफ द ईयर (2021)
-
शिक्षक आइकन अवार्ड (2021)
-
भारत के शीर्ष 50 शिक्षाविदों में स्थान (2019)
शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव
प्रो. पांडे ने अनेक पीएच.डी. शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है। इनके शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं। वे कई शोध पत्रिकाओं के संपादक मंडल में भी शामिल हैं।
उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय, डीआरडीओ, IIT दिल्ली, यू-कॉस्ट, NASI, तथा नोबेल फाउंडेशन (स्टॉकहोम) सहित कई संस्थाओं के साथ शोध व नवाचार परियोजनाओं में कार्य किया है।
बधाई संदेश Prof Kamal Pandey
उनकी नियुक्ति पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) और उत्तराखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (उटा) ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. विजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. उमंग सैनी, डॉ. दीपिका पंत, एवं डॉ. रितेश साह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।