नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा नव संवत्सर 2082 (New Year 2082) के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा भवन में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मनोज साह, आशीष बजाज एवं डॉ. किरण लाल साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ वर्षफल एवं राशिफल का वाचन किया।
संस्कृति से सराबोर हुआ मंच New Year 2082
श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने देवी भगवती, महिषासुर मर्दिनी सहित कुमाऊनी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व सभासद ईशा साह, आशीष बजाज एवं डॉ. किरण लाल साह ने फागोत्सव 2025 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। New Year 2082
फागोत्सव 2025 के विजेता
1️⃣ प्रथम पुरस्कार (₹7500 एवं ट्रॉफी) – मनोज कुमार मन्नू
2️⃣ द्वितीय पुरस्कार (₹5000) – विमल जोशी
3️⃣ तृतीय पुरस्कार (₹3500) – समय राज साह
4️⃣ सांत्वना पुरस्कार (₹1000 प्रत्येक) – डॉ. मोहित सनवाल, प्रखर साह, प्रमोद प्रसाद, संभू
फोटोग्राफी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र New Year 2082
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु जोशी एवं राजीव दुबे द्वारा फागोत्सव 2025 की फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। New Year 2082
Highly sensitive video: धर्मों से ऊपर सत्य पर टिका मुक्ति का रहस्य
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में गिरीश जोशी, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, दिनेश भट्ट, हरीश राणा, घनश्याम साह, हीरा रावत, कमलेश ढौंडियाल, रेखा त्रिवेदी, अतुल साह, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, गोविंद, डॉ. मनोज बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संयोजन एवं संचालन
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया।
श्री राम सेवक सभा का यह आयोजन संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक बना, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखी गई।