Soup Bar KC dehradun | राजभवन में ‘राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए केंद्र शासित प्रदेश
KC Soup Bar Dehradun

राष्ट्रीय एकता यात्रा soup
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख क्षेत्र की नुब्रा घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा में लद्दाख क्षेत्र की नुब्रा आर्यन घाटी के 4 शिक्षकों के साथ 30 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
यह छात्र-छात्राएं लद्दाख क्षेत्र से बाहर निकल कर देहरादून स्थित आईएमए, आरआईएमसी और एफआरआई जैसे विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। बच्चों की इस यात्रा का उद्देश्य यहां की संस्कृति, परंपराओं, विकास, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना है। इसके साथ-साथ बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराना और उनके व्यक्तित्व का विकास करना है।
1862 लाईट रेजिमेंट की संचालन टीम के लीडर ले0 कर्नल वरूण देवरानी के नेतृत्व में लद्दाख दुर्गम, विरल और सुदुर क्षेत्र के ये छात्र-छात्राएं अपनी पारंपरिक वेश-भूषा में आए। राज्यपाल ने सभी से वार्तालाप की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जीवन में हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें और फिर सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करें। राज्यपाल ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने कश्मीर और लद्दाख में सेवाएं देने के दौरान अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया।
उन्होंने कहा कि शैक्षिक यात्रा उन्हें कई चीजें सीखने को मिलेंगी जो आगे उनके भविष्य में काम आएंगी। राज्यपाल ने छात्रों को उनके करियर और आगे के भविष्य के लिए समृद्ध अवसर प्रदान किए जाने के लिए 1862 लाइट रेजिमेंट के प्रयासों की सराहना की।
गोवा में चल रहे 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में शुक्रवार को नॉलेज सीरीज के तहत उत्तराखंड राज्य में फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म उद्योग में निवेश विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ नितिन उपाध्याय द्वारा दिया गया।
डॉ उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य में फ़िल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में फ़िल्म उद्योग के लिए 360 डिग्री ईको सिस्टम बनाने के लिए काम किया जा रहा है , जिसमे थ्री T टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य की नई फिल्म नीति प्रस्तावित की गई है।
नई प्रस्तावित फ़िल्म नीति में फ़िल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए अवसर खोले जा रहे हैं। इसमें फ़िल्म सिटी की स्थापना, फ़िल्म संस्थानों की स्थापना, नये शूटिंग स्टूडियोज़ की स्थापना, नये प्रोडक्शन हाउस की स्थापना पर विशेष अनुदान व सुविधाएँ दी जाएंगी।
प्रस्तुतिकरण में डॉ उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आगामी दिसम्बर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश हेतु निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य में फ़िल्म निर्माताओ व निर्देशकों के लिए फ़िल्म निर्माण व फ़िल्म उद्योग की अपार सम्भावना है। soup
डॉ उपाध्याय ने उपस्थित फ़िल्म निर्माताओं को उद्योग विभाग की सर्विस सैक्टर नीति के बारे में बताया, जिसके तहत फ़िल्म और मीडिया क्षेत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी दिए जाने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर हिंदी फिल्मों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को बड़ी मात्रा में बढ़ाया जा रहा है। OTT/Web Series, TV-Serials को भी सब्सिडी के दायरे में लाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश के सभी सभी मुख्य शहरों से सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। शूटिंग अनुमति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की व्यवस्था की गई है। राज्य में फ़िल्म निर्माताओ को दी जा रही सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा अब तक चार बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया है।
डॉ उपाध्याय ने सभी फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगों से राज्य में फ़िल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।उत्तराखंड पवेलियन में 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में लगे उत्तराखंड पवेलियन पर लगभग 100 से ज्यादा फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म निवेश के बारे में जानकारी ली गईं, जिसमे रूस, बांग्लादेश, इंग्लेंड, साउथ अफ्रीका के अलावा तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मुम्बई, हैदराबाद, झारखंड आदि राज्यो के फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। soup