Navkaar World Record : नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ जैन समाज का महत्वपूर्ण योगदान
– विनायक लुनिया
इंदौर: जैन समाज ने नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड के अद्वारा अपने महत्वपूर्ण तपसाधना स्वरूप पर्व, अक्षय तृतीया के अवसर पर एक नवाचार किया है। नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड में 11 जैन सेवा रत्नों का नाम उनके सेवाकार्यों के आधार पर दर्ज किया गया है। इसमें 4 जैन गुरुओं और 4 समाज सेवकों के साथ ही 3 जैन समाज के धरोहर भी शामिल हैं। इनकी सेवाओं की कहानी जैन समाज युगों तक याद रखेगा।

नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड की चेयरपर्सन, सुश्री श्रद्धा जैन, ने बताया कि जैन समाज के नवकार सेवा रत्नों को सम्मानित करने का उद्देश्य उन सेवा भावी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने सेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों से नई पहचान बनाई है। इससे समाज को एक नई सेवा व्यवस्था की दिशा मिलेगी, जो युगों तक याद की जाएगी।
1 – जैनाचार्य श्री महाश्रमण जी महाराज
2 – जैनाचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज
3 – राष्ट्रसंत श्री कमलमुनि कमलेश जी महाराज
4 – जैनाचार्य आचार्य श्री योगेश जी महाराज (यु एस ऐ )
5 – धनाशा सेठ धनजी भाई गाला, मुंबई
6 – श्रीमती मंजू बेन मंगल प्रभात जी लोढ़ा, मुंबई

7 – रमेश भाई ओसवाल, पुणे
8 – डॉ. अजित बागमार, नाशिक
9 – लेट श्री रसिकलाल जी धारीवाल, पुणे (आर एम डी ग्रुप)
10 – लेट श्री भंवरलाल जी जैन, जलगाओं (जैन इरीगेशन)
11 – लेट श्री हुकुमचंद जी नारद, इंदौर (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी)