उत्तराखंड को जल्द ही मिलेगा गौरव का एक नया प्रतीक! Har Ghar Tiranga
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित कंजाबाग तिराहे पर 213 फीट ऊँचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया।
“तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। यह हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है।” – मुख्यमंत्री
यह ध्वज न सिर्फ क्षेत्र के गौरव को बढ़ाएगा, बल्कि खटीमा आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।
खटीमा: उत्तराखंड में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित एक भव्य पहल के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर प्रस्तावित 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज (Har Ghar Tiranga) की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा, Har Ghar Tiranga
“राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की एकता, अखंडता और वीरता का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय को गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ता है।”
तिरंगा बनेगा पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र Har Ghar Tiranga
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह ऊँचा तिरंगा न केवल स्थानीय निवासियों के लिए गर्व का विषय बनेगा, बल्कि आगंतुकों और पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा। यह ध्वज क्षेत्र की पहचान को और गौरवान्वित करेगा।
क्या होगा खास:
-
213 फीट ऊँचाई वाला यह तिरंगा ध्वज पूरे कुमाऊँ क्षेत्र में अपनी तरह का पहला होगा।
-
यह स्थान राष्ट्रीय पर्वों और विशेष अवसरों पर देशभक्ति के आयोजन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
-
स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करेगा।
हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) से आगे अब “हर दिल तिरंगा” की ओर बढ़ता उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यों में भी नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।