नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शिक्षणेतर कर्मचारी संघ (Employees Union Elections) का द्विवार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. ललित मोहन तिवारी के निर्देशन में हुए इस चुनाव में कुल 112 में से 105 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव परिणाम और विजेता पदाधिकारी: Employees Union Elections
पद | विजेता उम्मीदवार | प्राप्त मत | विरोधी उम्मीदवार | प्राप्त मत |
---|---|---|---|---|
अध्यक्ष | डॉ. मोहित सनवाल (पुनः निर्वाचित) | 59 | नवल किशोर | 45 |
उपाध्यक्ष | ओम प्रकाश सगटा | 61 | तारा सिंह रेखोला | 39 |
सचिव | जगदीश चंद्र (पुनः निर्वाचित) | 64 | नवीन उप्रेती | 36 |
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी:
-
महिला उपाध्यक्ष: शैलजा वर्मा
-
उपसचिव: रंजीत कीर्ति
-
कोषाध्यक्ष: संजीत राम
इन पदों पर कोई विरोधी प्रत्याशी न होने के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले अधिकारीगण:
चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संजय पंत, राकेश विश्वकर्मा, और नवीन चंद्र पनेरू ने विशेष भूमिका निभाई। इनके साथ-साथ बहादुर राम, अकरम अली, यशवंत सिंह, देवेंद्र आर्य एवं अन्य कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शपथ ग्रहण समारोह:
मतगणना और परिणाम घोषणा के उपरांत, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. ललित मोहन तिवारी द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव-निर्वाचित टीम को कर्मचारियों ने बधाइयों के साथ भविष्य के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Scientific Advice : वीकेएसए-2025 प्रगति: खरीफ फसलों हेतु ICAR-IISWC दे रहा है वैज्ञानिक सलाह