Fagotsav: नैनीताल में 29वां फागोत्सव: रंगों और संस्कृति का भव्य आयोजन 6 से 15 मार्च 2025 तक : ukjosh

Fagotsav: नैनीताल में 29वां फागोत्सव: रंगों और संस्कृति का भव्य आयोजन 6 से 15 मार्च 2025 तक


नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा में 29वें फागोत्सव (Fagotsav) के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न महिला दलों ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सम्मान और निर्णय

बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन महासचिव जगदीश बावड़ी और प्रो. ललित तिवारी द्वारा किया गया। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद मुकेश जोशी मंटू और पूर्व सभासद मंजू रौतेला को लोक कला में राष्ट्रपति मेरिट अवॉर्ड प्राप्त करने पर पुष्प माला और चून्नी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में डॉ. सरस्वती खेतवाल और मुकेश जोशी ने भी संबोधन दिया और 29वें फागोत्सव की रूपरेखा पर सहमति जताई।

फागोत्सव Fagotsav 2025 का भव्य कार्यक्रम 

📅 6 मार्च से 15 मार्च 2025 तक फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयोजन होंगे:

📌 6 मार्च:

  • सुबह 11 बजे वैष्णो देवी मंदिर से होली जुलूस निकाला जाएगा।
  • दोपहर 2 बजे श्री राम सेवक सभा भवन में उद्घाटन समारोह होगा।
  • बाहर से आई महिला दलों की प्रस्तुति होगी।

📌 7 मार्च:

  • स्थानीय महिला दलों द्वारा होली गायन।
  • प्रत्येक महिला टीम में 10 सदस्य होना अनिवार्य

📌 8 मार्च:

  • बैठकी होली (महिला दलों की प्रस्तुति)

📌 9 मार्च:

  • रंग धारण का उत्सव।

📌 10 मार्च:

  • आंवला एकादशी का विशेष आयोजन।
  • एकल होली गायन प्रतियोगिता

📌 11 मार्च:

  • स्कूली बच्चों द्वारा होली गायन प्रस्तुति

📌 12 मार्च:

  • श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा विशेष होली प्रस्तुति

📌 13 मार्च:

  • होली रंग जुलूस और पुरुषों की होली
  • रात्रि में होलिका दहन

📌 15 मार्च:

  • छलड़ी महोत्सव (धूमधाम से समापन)।

विशेष कार्यक्रम और आमंत्रण Fagotsav

👉 कुंभ स्नान से लौटे श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया
👉 विगत वर्षों की भांति फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
👉 श्री राम सेवक सभा ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को इस भव्य उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

बैठक में मौजूद गणमान्य लोग

इस बैठक में अशोक साह, बिमल चौधरी, विमल साह, मुकुल जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, भुवन बिष्ट, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, तारा बोरा, प्रगति जैन, मृणाल नेगी, भावना रावत, सरिता त्रिपाठी, बीना, मोहिनी, कलावती, भारती, तुलसी, गीता सिराला, जानकी, दीपा चौधरी सहित 60 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

Fagotsav

नैनीताल का 29वां फागोत्सव (Fagotsav) सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच प्रदान करता है जिससे वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजो सकेंइस रंग-बिरंगे उत्सव का हिस्सा बनें और होली की उमंग में सराबोर हो जाएं!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

परमेश्वर से आशीष और सुरक्षा माँगना: यीशु मसीह में विश्वास करें और अनन्त जीवन का वरदान प्राप्त करें! वीर नारियों की समस्याओं के समाधान के लिए असम राइफल्स का नया कदम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इस नए युग में, एका मोबिलिटी की पहल भारत को स्थायी परिवहन के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने के लिए तैयार है। Best Salons New Style Unisex Salon in Dehradun City, Dehradun बाल झड़ना और गंजापन; सेबोरिक उपचार होम्योपैथी से बिना साइड इफेक्ट्स, 100% परिणाम Technological Innovation: Launch of the “Eternal Guru” AI Chatbot Kasturi Winter Kauthig 2024: A Celebration of Uttarakhand’s Rich Culture and Heritage CM ने हरिद्वार में मारा 6; कुम्भ नगरी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू; खिलाडियों ने जताई खुशियां